अजब है मध्यप्रदेश और गजब है चोर, कलेक्टर को लिखा …

मध्यप्रदेश के देवास के  डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ के बंगले पर चोरी हुई| चोरों के हाथ रकम नहीं लगा ,लिहाजा अपनी भड़ास चिठ्ठी लिखकर छोड़ी | सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यह चिट्ठी वायरल हो रही है |

मध्यप्रदेश के देवास के  डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ के बंगले पर चोरी हुई| चोरों के हाथ रकम नहीं लगा ,लिहाजा अपनी भड़ास चिठ्ठी लिखकर छोड़ी | सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यह चिट्ठी वायरल हो रही है | लोग तरह- तरह कमेन्ट कर रहे हैं|

दरअसल चोरों ने रकम न मिलने पर  जाते-जाते डिप्टी कलेक्टर के नाम चिट्ठी भी लिख कर गए कि घर में पैसा नहीं रखते तो ताला क्यों लगाते हो कलेक्टर?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ के सरकारी बंगले के बाजू में एक सांसद का बंगला, वहीं दूसरी बाजू में देवास एसडीएम प्रदीप सोनी का बंगला है| इनके आवास  से महज 100 मीटर दूर एसपी का बंगला भी है| डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ कई दिनों से अपने इस बंगले में नहीं आये थे |

सोशल मीडिया पर कोई इसे गजब है चोर मान रहा तो कोई इसे पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती कह  रहा है | तो कोई इसे चोरों का टोटका बता रहा है |

छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अफसर dgp  rk vij ट्विट करते हैं – सुझाव देने वाला चोर परन्तु लिखाई की पहचान पर पकड़ा जा सकता है|

वैसे कहा जाता है चोर की दाढ़ी में तिनका | अब इस हाथ लगे तिनके से चोर पुलिस की गिरफ्त में आएगा यह तो वक्त बतायेगा| बहरहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड है |

Ajab Madhya PradeshAmazing thiefDewasMadhya PradeshTheftwrote to the collector...मध्यप्रदेश
Comments (0)
Add Comment