तेलंगाना में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या
तेलंगाना के मेडक जिले में एक स्थानीय भाजपा नेता की कार की डिक्की में बंदकर जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जला हुआ शव बरामद किया है| अपराधियों की तलाश की जा रही है|
तेलंगाना के मेडक जिले में एक स्थानीय भाजपा नेता की कार की डिक्की में बंदकर जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जला हुआ शव बरामद किया है| अपराधियों की तलाश की जा रही है|
समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विट किया है , मेडक जिले की एसपी चंदना दीप्ति ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता को उनकी कार में बंद कर आग लगा। हमें उनका जला हुआ शव उनकी कार की डिक्की में मिला है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
उधर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात व्यक्तियों ने भाजपा नेता को पहले कार की डिक्की बंद किया। इसके बाद कार को आग लगा दी। जिस कारण जलकर भाजपा नेता की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बहरहाल छानबीन में जुटी पुलिस नेता के परिजनों से भी इस बारे में जानकारी ले रही है|