क्रूज ड्रग्स मामला: आर्यन को 25 दिन बाद बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत

मुंबई क्रूज ड्रग्स  मामले  में आर्यन खान   को आज गुरुवार को 25 दिन बाद बॉम्बे  से जमानत मिल गई । बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB ) ने 2 अक्टूबर की रात   क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से हिरासत में लिया था। इस मामले में आरोपियों  अरबाज मर्चेंट  और मुनमुन धमेचा  को भी जमानत मिल गई है।  

मुंबई|  क्रूज ड्रग्स  मामले  में आर्यन खान  को आज गुरुवार को 25 दिन बाद बॉम्बे  से जमानत मिल गई । बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB ) ने 2 अक्टूबर की रात   क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से हिरासत में लिया था। इस मामले में आरोपियों  अरबाज मर्चेंट  और मुनमुन धमेचा  को भी जमानत मिल गई है।

आर्यन  की जमानत की सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार 26 अक्टूबर से चल रही थी। 26 अक्टूबर को जहां आर्यन खान की ओर से अटॉर्नी जनरल  मुकुल रोहतगी ने अपनी दलीले पेश की थी, वहीं अगले दिन केस में अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के वकीलों ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा।

आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने बताया, आजबॉम्बे हाई कोर्ट ने दोनों तरफ की दलीले सुनकर आर्यन खान,मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को जमानत दी है। कल विस्तृत आदेश मिलेगा। मुझे उम्मीद है तीनों कल या शनिवार को जेल से बाहर आ जाएंगे|

इस  पर ncp नेता महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने ट्विट किया -आज हाई कोर्ट ने आर्यन खान समेत 3 लोगों को ज़मानत दी है। इससे पहले कल 2 लोगों को NDPS स्पेशल कोर्ट ने ज़मानत दी थी। जिस तरह का फर्जी मामला बनाया गया। पहले ही उनकी ज़मानत को सकती थी। हमेशा NCB के वकीलों के जरिए NCB अपनी भूमिका बदलती रहती है|

जिस अधिकारी(समीर वानखेड़े) ने इन लड़कों को जेल में डाला था आज वही डर के मारे कोर्ट में गया कि ये मुंबई पुलिस जो जांच कर रही है उसे CBI को ट्रांसफर किया जाए। जेल में डालने वाला आज जेल में जाने से डरने लगा। जो फर्जीवाड़ा इन्होंने किया है वो खुल खुलकर सामने आने लगा है|

Comments (0)
Add Comment