पत्‍नी ने कर दी पति की पिटाई, गांव में मचा हंगामा

रांची| हजारीबाग के चौपारण में एक पत्नी ने अपने पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। आलम यह है कि प्रताड़ित पति कई माह से अपने पड़ोसियों और आसपास के घरों में रह रहा है। लाचार पति का भोजन-पानी की व्यवस्था किसी प्रकार चल पा रही है। अंततः तंग आकर उसने थाने को लिखित शिकायत कर सहायता की गुहार लगाई है।

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार भुक्तभोगी गणेश भुइंया उम्र लगभग 40 वर्ष ग्राम कैरी पिपराही पंचायत दैहर का निवासी है। उसने थाना में आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी बीते डेढ़ साल से उसे काफी प्रताड़ित कर रही है।

उसने लिखा है कि वह लगभग डेढ़ साल से बीमार है जिस वजह से वह काम नहीं कर पा रहा है। घर में यूं ही पड़ा रहता है। उसके 4 बच्चे भी हैं। ऐसे हालत में उसकी पत्नी उसके साथ काफी लड़ाई झगड़ा करती है।

आसपास के लोगों के समझाने के बावजूद उसकी पत्नी नहीं मानती है। उसने लिखा है कि उसके साथ न केवल गाली गलौज, मारपीट की जाती है बल्कि उसे पत्नी से जान का खतरा भी है।

रांची
Comments (0)
Add Comment