लोन वर्राटू अभियान, दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 दोनों नक्सलियों पर  एक दर्जन से ज्यादा मामले है दर्ज हैं

0 48

- Advertisement -

दंतेवाड़ा| लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली सहित दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है|दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते बताया कि  दोनों नक्सलियों पर  एक दर्जन से ज्यादा मामले है दर्ज हैं|

उन्होंने बताया कि नक्सलियों की खोखली विचार धारा से तंग आकर 1 लाख का इनामी मिलिशिया कमांडर गंगाराम उर्फ छोटू मुचाकी और  डीकेएमएस सदस्य पांडू मडकाम  ने आत्मसमर्पण किया है|

दोनों नक्सलियों पर  साल 2015 में तेलम पुल की तोड़फोड़ और मार्ग अवरुद्ध करना, 2015 में ऐटेपाल से टेटम मार्ग की खुदाई, मैलेवाड़ा से नकुलनार मार्ग के बीच साल 2016 में पुल तोड़ने का काम, साल 2016-17 में डब्बा मार्ग में बुबी ट्रेप्स लगाकर पुलिस पर हमले की साजिश के आरोप हैं|

- Advertisement -

सन 2018 में डब्बा जियाकोड़ता गांव के पास जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से 3 जगह क्लोरमाइन्स लगाने की घटना, इसके अलावा बैनर पोस्टर लगाने के भी आरोप हैं|

दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 90 ईनामी नक्सली सहित कुल 334 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं|

दोनों नक्सलियों के शासन के पुनर्वास नीति के तहत 10- 10  हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई|

Leave A Reply

Your email address will not be published.