कांग्रेस नेता दीपक कर्मा का कोरोना से निधन

करीब 1 महीने वेंटिलेटर में रहने के बाद आज तड़के करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली

0 55

- Advertisement -

दंतेवाड़ा| कांग्रेस नेता दीपक कर्मा का निधन हो गया| बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक पिछले कई दिनों से कोरोना से पीड़ित थे, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वमं सोशल मीडिया में शेयर कर दी थी|

करीब 1 महीने वेंटिलेटर में रहने के बाद आज तड़के करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली|

एक सप्ताह पहले ही उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से राजधानी के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.|

रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए थे|

दीपक दंतेवाड़ा कांग्रेसी विधायक देवती कर्मा के बेटे थे.|

 

दीपक कर्मा पूर्व में कांग्रेस से बस्तर लोकसभा के भी उम्मीदवार रह चुके है|

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया-आज कोरोना ने कांग्रेस के सिपाही दीपक कर्मा को हमसे छीन लिया है। यह खबर कांग्रेस परिवार समेत पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है। वे बस्तर टाईगर स्व. महेंद्र कर्मा के पुत्र थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा एवं कर्मा परिवार को हिम्मत दें। दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है। दीपक दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

 

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, अति कठोर हृदय से यह स्वीकार किया, कि कांग्रेस नेता दीपक कर्मा हम सबको छोड़कर चले गए, यह कांग्रेस परिवार की बड़ी क्षति है।कोरोना ने बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा जी के परिवार को फिर शोकग्रसित कर दिया, ईश्वर देवती कर्मा और परिवार को आत्मबल प्रदान करे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ट्वीट किया- बेहद दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा जी के पुत्र एवं मेरे भतीजे श्री दीपक कर्मा कोरोना से जंग हार गए हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। परिवारजनों को संबल दें।

राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने ट्वीट किया- बेहद दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा कोरोना से जंग हार गए हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। परिवारजनों को संबल दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.