कोंडागांव में मारे गये दोनों नक्सलियों की पहचान , 5-5 लाख का था इनाम

बस्तर संभाग केकोंडागांव जिले में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान आशु कोरचा और रीना नरेटी  के रूप में की गई है| इन दोनों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था|

0 150

- Advertisement -

जगदलपुर | बस्तर संभाग केकोंडागांव जिले में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान आशु कोरचा और रीना नरेटी  के रूप में की गई है| इन दोनों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था|

कल कोंडागांव जिले के  थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भण्डारडीह पहाड़ी मुठभेड़ के बाद आज बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कोंडागाँव में प्रेसवार्ता लेकर पूरे घटना क्रम की विस्तार से जानकारी दी|

मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये और बड़ी संख्या में जरूरत की सामग्री और हथियार बरामद किया गया|

- Advertisement -

बस्तर आईजी ने प्रेस को संबोधित करते कहा कि मुठभेड़ लाल आतंक पर पुलिस का प्रहार है| बहादुर जवानों ने नक्सलियों के साथ मुकाबला करते हुए 1 पुरुष नक्सली आशु कोरचा और एक महिला नक्सली रीना नरेटी को मार गिराया| |

उन्होंने बताया कि मारे गये दोनों नक्सलियों  पर  पांच पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था| जवानों ने मुठभेड़ के बाद कैम्प भी ध्वस्त किया और भारी मात्रा में गोला बारूद , बंदूक, दैनिक समान राइफल नकद राशि समेत नक्सली साहित्य बरामद की है|

पुलिस का दावा है कि मारे गये नक्सली कई वारदातो में शामिल रहे हैं| बड़ी सफलता पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने ऑपरेशन पर गये जवानों की सराहना की|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.