दो बच्चों की माँ 14 बरस के आशिक संग भागी, पाक्सो एक्ट लगा

दो बच्चों की माँ का सोशल मिडिया से शुरू हुआ इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि 14 साल के किशोर आशिक के साथ भाग गई| महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई| अब महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर  न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले की है|    

0 181

- Advertisement -

बिलासपुर| दो बच्चों की माँ का सोशल मिडिया से शुरू हुआ इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि 14 साल के किशोर आशिक के साथ भाग गई| महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई| अब महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर  न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले की है|

पुलिस के मुताबिक बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले के दादरखुर्द निवासी 30 बरस की दो बच्चों की मां का इश्क बीते कई महीनो से पड़ोसी 14 साल के एक किशोर से चोरी-चोरी, चुपके-चुपके चल रहा था। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। दोनों का इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों घर परिवार को छोड़कर भागने का मन बना लिया।

विगत 25 मई को महिला लापता हो गई। महिला के पति ने दो दिनों तक तलाश के बाद उसका कोई कोई सुराग नहीं मिलने पर  तो 27 मई को पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई।

इधर पुलिस जब पता तलाशी कर रही थी तो पता चला कि पडोसी 14 साल का किशोर भी उसी दिन से लापता है।

- Advertisement -

इसी दौरान पुलिस को इस किशोर लड़के के जांजगीर के नावागढ़ में मां के घर रहने की सूचना मिली। जब पुलिस पहुंची तो नाबालिग किशोर के साथ महिला भी मिल गई।

दोनों को लेकर कोरबा पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो दोनों ने प्रेम संबंध की बात कबूल की।

वही पुलिस तब हैरान रह गई जब दोनों के मोबाईल  पर प्रेम और शारीरिक संबंध के फोटो और वीडियो मिले।

मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय के मुताबिक महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.