महीने भर पहले अगवा आरक्षक की नक्सल हत्या

बस्तर संभाग के कांकेर जिले में कोडेकुर्सी थाने में पदस्थ सहायक आरक्षक मनोज नेताम की नक्सलियों ने हत्या कर दी | यह सिपाही 28 अप्रैल को अपनी ड्यूटी पर निकला था और इस दौरान नक्सलियों ने उसे अगवा कर लिया था|

0 94

- Advertisement -

कांकेर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले में कोडेकुर्सी थाने में पदस्थ सहायक आरक्षक मनोज नेताम की नक्सलियों ने हत्या कर दी | यह सिपाही 28 अप्रैल को अपनी ड्यूटी पर निकला था और इस दौरान नक्सलियों ने उसे अगवा कर लिया था|

मनोज नेताम की बाइक जंगल में मिली थी| जहां ये बाइक मिली थी, वो राजनांदगांव का मानपुर इलाका है, जो कांकेर जिले से सटा है|

शुरू से अपहरण के पीछे नक्सल हाथ का अंदेशा जताया जा रहा था| तब नक्सलियों की ओर से भी कोई सुचना नहीं आई थी जैसा कि वे मिडिया को देते रहे हैं| शव के साथ पर्चे भी छोड़ते रहे हैं|

- Advertisement -

आज प्रेस नोट जारी कर माओवादियों ने जवान मनोज नेताम पर मुखबिरी करने का  आरोप लगते हत्या कर देने की बात कही है।

नक्सलियों ने अपने पर्चे में कहा है कि सुरक्षा वजहों से जवान की हत्या की जानकारी वे देर से दे रहे हैं, साथ ही परिजनों को मनोज का शव नहीं दे पाने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.