पत्थलगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ POCSO Act

पत्थलगांव नगर पंचायत  उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने धारा 452,354,506 और POCSO Act  के तहत  मामला दर्ज किया है |

0 139

- Advertisement -

पत्थलगांव | पत्थलगांव नगर पंचायत  उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने धारा 452,354,506 और POCSO Act  के तहत  मामला दर्ज किया है |  उनकी  नौकरानी  ने अपनी  नाबालिक बेटी से छेड़खानी व जबरदस्ती  का आरोप दर्ज कराया था  |

मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ आरोप है कि नौकरानी की नाबालिक बेटी के साथ छेड़खानी व जबरदस्ती करने की कोशिश की।

- Advertisement -

नौकरानी का आरोप लगाया है कि बीते 29 अक्टूबर को श्यामनारायण गुप्ता ने उसकी बेटी से छेड़खानी कर गलत तरीके से उसे छुने की कोशिश करता रहा । पत्थलगांव पुलिस ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ धारा 452,354,506 और पाक्सो एक्ट  के तहत  मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है इसके पहले  21 अक्तूबर को श्यामनारायण ने नौकरानी के खिलाफ मोबाइल चोरी की शिकायत की थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.