गढ़चिरौली मुठभेड़ में पुलिस ने 2 नक्सलियों को मार गिराया

गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली तालुका में जाम्बिया गुट्टा इलाके में अभियान

0 222

- Advertisement -

राजनादगांव| छत्तीसगढ़ के कांकेर और राजनादगांव जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया| पिछले कुछ दिनों से नक्सल विरोधी पुलिस दस्ता गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली तालुका में जाम्बिया गुट्टा इलाके में अभियान चला रहा है।

आज सुबह नक्सल दलम के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद, पुलिस विभाग ने एक तलाशी अभियान शुरू किया।

नक्सलियों ने तलाशी अभियान के दौरान गोलियां चलाईं। नक्सलियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।प्रारंभिक जानकारी में 2 नक्सलियों के मारे जाने और कुछ नक्सली के घायल होने की खबर है|

नक्सल विरोधी पुलिस दस्ते की यह कार्रवाई गढ़चिरौली पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है|

- Advertisement -

बता दें पिछले कुछ दिनों में, नक्सलियों ने एटापल्ली तहसील के ज़ाम्बिया गट्टा पुलिस स्टेशन पर हमला करते ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की थी|

बता दें महाराष्ट्र के गढ़चिरौली  के जांबिया गट्‌टा थाना बस्तर के कांकेर जिले की सरहद से महज 14 किमी दूर है| हमले की पूरी तैयारी के साथ आए नक्सलियों ने थाने पर देशी राकेट लांचर व गोलियां दागी।

पुलिस जवान मोर्चे पर तैनात रहे लेकिन उत्तेजित या आवेश में आकर ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जिससे उन्हें नुकसान हो सके। इसके चलते नक्सली थाना या वहां तैनात जवानों को नुकसान पहुंचाने में कामयाब नहीं हो पाए। इस हमले में कांकेर इलाके में काम कर रही नक्सली कंपनी के शामिल होने की बात सामने आ रही थी ।

महाराष्ट्र पुलिस को इलाके में नक्सलियों के जमा होने की सूचना थी। इसके चलते वह पहले ही पूरी तरह सतर्क थी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही थी। थाना व मोर्चो में मौजूद जवानों के अनुसार थाना के सामने बने मकानों की आड़ में करीब 100 से अधिक नक्सली हमला करने पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.