सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

0 37

- Advertisement -

देहरादून| सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। विधानमंडल दल की बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रस्ताव रखा, जो ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत सभी विधायक मौजूद थे| त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल सीएम पद से इस्तीफा दिया था|  तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10 वें  मुख्यमंत्री होंगे| वे आज शाम 4 बजे शपथ लेंगे|

फोटोट्वीटर

तीरथ सिंह रावत संघ की पृष्ठिभूमि से भाजपा की राजनीति में आने वाले नेता हैं। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव रहा। संघ से जुड़े दायित्व निभाते हुए वह भाजपा की मुख्यधारा की राजनीति में आए।

- Advertisement -

वह 1997 में पहली बार वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। वह राज्य के मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधानसभा सीट से चुनाव जीते। वर्ष 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक वह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें गढ़वाल सीट से उतारा था और उन्होंने 2.85 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी।

बता दें उत्तराखंड में  जारी सियासी उठा-पटक के बीच मंगलवार शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया| इस्तीफे के साथ ही नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था | इनमें  धन शिंह रावत और अनिल बलूनी के नाम सामने आ रहे थे | सतपाल महाराज के नाम को लेकर भी अटकलों का दौर चल रहा था लेकिन सब धरा का धरा रह गया |

इसके पहले  भाजपा नेतृत्व ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और गौतम को पर्यवेक्षकों के रूप में राज्य के नेताओं से मिलने और प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए भेजा था। दोनों नेताओं ने कोर कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी राय ली। भाजपा नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी थी |

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.