सूरत में गैस लीक, 6 लोगों की मौत , 20 गंभीर

गुजरात के सूरत में गैस लीक की घटना में 6 लोगों की मौत  हो गई है 20 से अधिक लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है |

0 84

- Advertisement -

गुजरात के सूरत में गैस लीक की घटना में 6 लोगों की मौत  हो गई है 20 से अधिक लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है |

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  एक प्रिंटिंग मिल में केमिकल के रिसाव से 6 कर्मचारियों की जान चली गई है। वहीं, इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।  हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। राहत और बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिल के पास मौजूद एक नाले में एक टैकर चालक केमिकल डाल रहा था। इस दौरान ही उसमें से एक जहरीली गैस का लीक होना शुरू हो गया। इसकी चपेट में प्रिंटिंग मिल के कर्मचारी भी आ गए। जब तो लोग स्थिति को समझ पाते तब तक पांच की जान चली गई।

सिविल अस्पताल के इंचार्ज सुपरिटेंडेंट डॉ.ओमकार चौधरी ने बताया, “हमारे पास 6 लोग मृत लाए गए और 20 लोग ज़िंदा लाए गए हैं।”

- Advertisement -

सूरत नगर निगम के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने मिडिया को बताया कि सुबह करीब चार बजकर 25 मिनट पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

सचिन औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थिति प्रिटिंग मिल के पास खड़े टैंकर से गैस रिसाव के कारण कई कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ हुई। इस घटना में कई कर्मचारी बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब छह लोगों की मौत अस्पताल में हो गई। दमकल कर्मचारियों ने टैंकर के वाल्व को बंद करके गैस रिसाव पर काबू पाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.