बस पलटने से 1 की मौत, 13 अन्य घायल

0 59

- Advertisement -

भुवनेश्वर: शनिवार ओडिशा के दो अलग अलग जगह बस पलटने से एक की मौत हो गई और अन्य 13 गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

बतादें कि रायगड़ा जिले के बिसम कटक थाना अंतर्गत बेथियापड़ा क्षेत्र के पास बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल यात्रियों को रायगड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई गई है।

- Advertisement -

एक घायल यात्री ने कहा कि बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें लगी हैं। बस चालक ने गाड़ी पर से अपना नियत्रण खो दिया, जिस से यह दुर्घटना हुई।

इसी तरहा बलंगीर जिले में एक अन्य सड़क दुर्घटना में, रताखंडी के पास टिटलागढ़ मार्ग पर एक बस पलट गई, जिसमें पांच यात्री घायल हुए हैं। सभी को जिले के संथा भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बस में लगभग 40 यात्रियां सुनबेडा से भुवनेश्वर की ओर निकले थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.