इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप,सुनामी की आशंका

पूर्वी इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया है | खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका को देखते  अलर्ट जारी किया गया है। इस तेज तीव्रता से आए भूकंप में अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान  की खबर सामने नहीं आई है|

0 187

- Advertisement -

पूर्वी इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया है | खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका को देखते  अलर्ट जारी किया गया है। इस तेज तीव्रता से आए भूकंप में अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान  की खबर सामने नहीं आई है|

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का कहना है कि मॉनिटर ने खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका की चेतावनी दी है। भूकंप फ्लोर्स सागर में 18.5 किमी की गहराई पर मौमेरे शहर के उत्तर में करीब 100 किमी दूर आया है।

- Advertisement -

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण (प्रबंधन) एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी का कहना है कि ईस्ट नुसा टेंग्गारा सूबे में मउमेरे दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की आबादी लगभग 85 हजार है। यहां के रहने वाले लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए हैं। प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने आगे कहा कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि इंडोनेशिया करीब 27 करोड़ लोगों की आबादी वाला एक बड़ा द्वीपसमूह है। इस विशाल द्वीपसमूह पर  भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी का खतरा बना रहता है।

इंडोनेशिया अक्सर लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का अनुभव करता रहा है। इंडोनेशिया में सबसे घातक भूकंप साल 2004 में आया था। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 9.1 मापी गई थी। इसमें इंडोनेशिया में बड़ा नुक्सान हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.