मुंबई के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 7 मौतें

मुंबई के तारदेव इलाके में आज शनिवार सुबह 20 मंजिला इमारत कमला बिल्डिंग  की 18 वी मंजिल में भीषण आग लग गई| अब तक 7 की मौत और कई के जख्मी होने की खबर है

0 75

- Advertisement -

मुंबई। मुंबई के तारदेव इलाके में आज शनिवार सुबह 20 मंजिला इमारत कमला बिल्डिंग  की 18 वी मंजिल में भीषण आग लग गई| अब तक 7 की मौत और कई के जख्मी होने की खबर है | मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई गई है | आग के कारणों का पता नहीं चल सका है |

 

मुंबई के तारदेव इलाके में  शनिवार सुबह को 20 मंजिला इमारत कमला बिल्डिंग  में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई।   घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

मीडिया से बात करते मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।

उधर मुंबई दमकल विभाग के मुताबिक आग सुबह 7.28 बजे लगी और सुबह 8.10 बजे इसे लेवर 3 घोषित किया गया। विभाग ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां और सात जंबो टैंकर लगाए गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.