जापान : इमारत में आग, 27 के मारे जाने की आशंका

जापान के ओसाका प्रान्त में आज शुक्रवार सुबह  एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा या गया है | आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

0 105

- Advertisement -

टोक्यो|  जापान के ओसाका प्रान्त में आज शुक्रवार सुबह  एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा या गया है | आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय अग्निशमन विभाग के हवाले से कहा कि आग जेआर ओसाका स्टेशन के पास स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। सुबह करीब 10.20 बजे आग लगने की सूचना मिली। करीब करीब 30 मिनट के भीतर 10.45 बजे  बुझा दिया गया।

- Advertisement -

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक किताशिन्ची के एक शॉपिंग और मनोरंजन क्षेत्र में एक आठ मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी| आग लगभग 20 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई थी।

वहीँ एनएचके टीवी  ने कहा कि इमारत में एक आंतरिक चिकित्सा क्लिनिक, एक अंग्रेजी भाषा स्कूल और अन्य व्यवसाय हैं। ओसाका पुलिस मामले की जांच कर रही है।इमारत की दूसरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.