गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, 25 कोविड रोगियों की मौत

140 से अधिक गंभीर रोगी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर

0 51

- Advertisement -

नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली के  सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन की  कमी से  पिछले 24 घंटों में 25 कोविड -19 मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल के अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

सर गंगा राम अस्पताल ने गुरुवार शाम को ऑक्सीजन की आपूर्ति की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया था, क्योंकि अस्पताल में भर्ती किए गए 140 से अधिक गंभीर रोगी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

- Advertisement -

दिल्ली सरकार के प्रयासों से, अस्पतालों को गुरुवार देर रात (1 बजे) ऑक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त हुई, हालांकि, अस्पतालों ने कहा कि इसे केवल दो मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुआ है, जो अगले कुछ घंटों तक चलेगा।

सर गंगा राम अस्पताल ने शुक्रवार की सुबह एक बयान में कहा, “वेंटिलेटर और बीपैप प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहे हैं। आईसीयू और ईडी में मैनुअल वेंटिलेशन की आवश्यकता है। बड़े संकट की संभावना। अन्य गंभीर रूप से बीमार 60 अन्य रोगियों के जीवन पर संकट। तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता।”

सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन संकट के बीच शुक्रवार सुबह अस्पताल को ऑक्सीजन की नई खेप प्राप्त हुई। अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि आईनॉक्स द्वारा ऑक्सीजन से भरा एक ट्रक शुक्रवार सुबह लगभग 9.30 बजे यहां पहुंचा। अस्पताल को बीती रात 12.30 बजे से एक बजे के बीच ऑक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.