पत्नी को चुम्बन और उम्र से कनेक्शन

0 218

- Advertisement -

देश डेस्क|  क्या पत्नी को चुम्बन देने का उम्र से कोई कनेक्शन हो सकता है| जी हाँ , शोध में यह बात सामने आई है कि चुम्बन देने वाले पतियों की उम्र लम्बी हो जाती है इतना ही नहीं वे कमाते भी ज्यादा हैं|

प्यार जताने के कई तरीके है उनमें से एक है चुम्बन| यही चुम्बन जोड़ो में एक दूसरे को काफी करीब ला देता है| एक दुसरे को बाँधकर रखता है| पति-पत्नी का खुशहाल जीवन में यह चुम्बन काफी मायने रखता है|

एक शोध के मुताबिक अपने काम पर घर से निकलते जब पति अपनी पत्नी को चुम्बन देकर निकलता है तो उसकी उम्र, चुम्बन न देने वालों के मुकाबले बढती पाई गई |

- Advertisement -

वर्ष 1980 में जर्मनी में लोगों की मानसिक स्थिति  पर  किये गये शोध में  सामने आया था कि जो पति सुबह काम पर जाने से पहले पत्नी को  चुम्बन देते है  उनकी उम्र सुबह पत्नी को चुम्बन  न करने वाले पतियों को मुकाबले 5 साल बढ़ी होती है।

जाहिर है चुम्बन के कारण खुश रहने से उनकी कार्यक्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उनका काम भी बेहतर होता है, वे ज्यादा कम कर पते है जिससे उनकी आमदनी में भी इजाफा होता है| इससे परिवार का वातावरण भी आर्थिक तनाव से मुक्त रहता है|

सहोद में यह भी पाया गया था कि पत्नी को सुबह चुम्बन देने  के बाद ऑफिस जाने वाले पति ऑफिस में उन पुरुषों के मुकाबले करीब 20 से 35 प्रतिशत ज्यादा कमाते हैं, जो सुबह पत्नी को किस  नहीं करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.