CRPF केम्प के 38 जवान कोरोना संक्रमित 

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में CRPF केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल   के 38 जवान कोरोना संक्रमित संक्रमित पाये गए हैं।

0 74

- Advertisement -

- Advertisement -

जगदलपुर |  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में CRPF केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल   के 38 जवान कोरोना संक्रमित संक्रमित पाये गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने   बताया कि जिले के तेमेलवाड़ा ​CRPF  केम्प 202 कोबरा बटालियन के 38 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सुकमा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सी वी बंसोड़ ने बताया कि जिले के तेमेलवाड़ा CRPF  केम्प में तैनात 75 कर्मियों का रैपिड एंटीजन परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से 38 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

शेष जवानों के नमूने आरटी-पीसीआर जांच के लिए बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित जवानों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है।

सुकमा जिले के एसपी  सुनील शर्मा ने बताया कि संक्रमित जवान सीआरपीएफ के 202 कोबरा बटालियन के हैं। उन्होंने बताया कि जवान देश के विभिन्न हिस्सों से हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि वे रविवार को छुट्टी के बाद तेमेलवाड़ा केम्प  पहुंचे थे जिसके बाद उनकी जांच की गई।

शर्मा ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमित CRPF  जवानों को केम्प  के भीतर पृथक किया गया है और सभी का इलाज किया जा रहा है।

बतादें आज छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में   मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक लेते हुए कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.