शराब के नशे में चूर पत्नी की हत्या कर दी

शराब के नशे में चूर पत्नी के खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने उसकी हत्या कर दी

अम्बिकापुर| शराब के नशे में चूर पत्नी के खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने उसकी हत्या कर दी| आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है| घटना सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के  केतेलसरा गाँव की है|

पुलिस के अनुसार सरगुजा के सूरजपुर जिले के केतेलसरा निवासी  बसदेई बड़कापारा निवासी विजय सिंह ने अपनी बहन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

उसने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बहन अनिता सिंह की ससुराल में संदिग्ध हालत में लाश मिली है।  पुलिस  टीम के साथ घटना स्थल पर जांच कर लोगों से पूछताछ की। जहां महिला के सिर, चेहरे में चोट के निशान मिले।

मृतका अनिता सिंह के पति ओम प्रकाश व आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। ओमनाथ सिंह ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि 21 अप्रैल की रात करीब 8 बजे  उसकी पत्नी अनिता शराब पीकर घर आई थी। जब उसने कहा कि खाना क्यों नहीं बनाया तो विवाद करने लगी।

विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर उसने  पास रखे लकड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसने उसे उसी हालत में बरामदे में लिटा दिया। सुबह तक उसकी मौत हो गई थी|  मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें शराब के नशे में छोटी-छोटी बातों पर विवाद जानलेवा होने की कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं|  इसी तरह की हत्या कल महासमुंद जिले के पिथौरा के डूमरपाली में सामने आई थी| भतीजे ने शराब के नशे में चूर अपने चाचा की हत्या कर दी थी |

Drunken wifemurderशराबशराब के नशे में चूर पत्नीहत्या
Comments (0)
Add Comment