सरगुजा :हाथी का पुराना शव बरामद, दांत गायब

हाथी का शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्य जीवों के शिकार के बीच सरगुजा में एक हाथी का पुराना शव बरामद किया गया|  शव से दांत गायब हैं| वन अमला ममाले की जाँच में जुट गई है|

मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा संभाग के धरमजयगढ़ और मैनपाट वन परिक्षेत्र के सरहदी इलाके मैनपाट वन परिक्षेत्र में हाथी का शव  देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अमले को सूचना दी| हाथी के दांत काट कर निकाला जा चुका था| देखने पर हाथी का शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है|

जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे|

मैनपाट वन परिक्षेत्र अधिकारी  के मुताबिक मैनपाट वन परिक्षेत्र और धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के बीच में घना जंगल है, जहां तराई में हाथी वितरण किया करते हैं, इस दौरान कभी-कभार मैनपाट वन परिक्षेत्र में भी पहुंच जाते हैं|

मैनपाट के ग्रामीणों ने कल देर शाम उन्हें इस बात की सूचना दी कि जंगल में एक हाथी मरा पड़ा है|

इस पर मैनपाट के अधिकारी ने संबंधित वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को इसकी सूचना दी| मौके पर पहुंचे वन अमले की टीम ने हाथी के शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है|

missing teethold bodySurgujaदांत गायबपुराना शवसरगुजाहाथी
Comments (0)
Add Comment