सड़क हादसे में 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत, 7 घायल

कोंडागांव के पास सड़क हादसे में  2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई जबकि 7 घायल हो गये | आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं का एक दल राजधानी रायपुर से बीजापुर लौट रहा था |

कोंडागांव कोंडागांव के पास सड़क हादसे में  2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई जबकि 7 घायल हो गये | आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं का एक दल राजधानी रायपुर से बीजापुर लौट रहा था | कोंडागांव अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है |

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में आयोजित आंदोलन में शामिल होने  के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर बीजापुर लौट रहे स्कार्पियो   सीजी 20 जे 6397 कोंडागांव के पास खड़ी ट्रक से टकरा गई| हादसे में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गये |

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर सभी को वाहन से निकालकर कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया| अस्पताल में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं यशोदा गोरला- बीजापुर और पार्वती हेमला- सावनार को मृत घोषित किया गया |  वहीं सात घायलों का उपचार जारी है|

हादसे का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते बस्तर के पत्रकार Pawan Durgam @PawanDurgam5 ने लिखा है – आंदोलन, हड़ताल और सरकार कौन है जिम्मेदार।

 

7 injured7 घायलAnganwadi workersdeathroad accidentआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंमौतसड़क हादसा
Comments (0)
Add Comment