छत्तीसगढ़: 16 हजार 750 नए कोरोना संक्रमित ,197 मरीजों की मौत

अब छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 21 हजार 555 हो चुकी है

रायपुर| छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण और मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है जबकि राज्य भर में लाक डाउन है| बीते गुरुवार की रात तक 16 हजार 750 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीँ 24 घंटों में 197 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में एक साथ मौत का ये आंकड़ा पहली बार सामने आया है। पिछले हफ्ते हुए 10 मौत की जानकारी गुरुवार की रिपोर्ट में दी। इस तरह से देखा जाए तो ताजा रिपोर्ट में 207 लोगों की मौत का जिक्र है।

अब छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 21 हजार 555 हो चुकी है। राज्य में 55 हजार सैंपल जांचे गए। पूरे प्रदेश में अब तक 6674 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को ठीक होने वालों की संख्या 15 हजार 51 लोग बीते 24 घंटे में ठीक हुए।

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 3035 नए मरीज मिले हैं। 65 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 18 हजार 749 हैं। दुर्ग में 1759 नए मरीज, 13 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 12453 हैं। बिलासपुर में 1117 नए मरीज मिले, 31 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 9160 हैं।

राजनांदगांव में 1024 नए मरीज मिले, यहां एक्टिव केस 8384 हैं। रायगढ़ में 931 नए मरीज मिले, 7 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 6791 हैं। कोरबा में 767 लोग संक्रमित हुए, 21 लोगों की मौत हुई। अब यहां 6962 एक्टिव मरीज हैं। बलौदाबाजार में 783 नए संक्रमित मिले, 7 लोगों की जान गई। यहां 7 हजार 792 एक्टिव मरीज हैं।

 

#छत्तीसगढ़16 हजार 750 नए कोरोना संक्रमित197 मरीजों की मौतकोरोना
Comments (0)
Add Comment