जिसने किया बलात्कार उसी से जेल में रचाया ब्याह

कांकेर| जिस पर बलात्कार का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया, उसी से जेल में ही ब्याह रचाया | मामला कांकेर जिला जेल का है| इसके पहले इस जेल में 10 साल पहले इसी  तरह की शादी हो चुकी है|

कांकेर जिला मुख्यालय के पास के एक गांव की 22 साल की युवती का गांव के एक युवक के साथ ही पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग था। युवती ने शादी करने कहा तो वह इंकार कर दिया और दूसरी लड़की से शादी की बात कही। गांव में इसे लेकर बैठक भी हुई।

बताया गया कि दोनों अलग-अलग समाज के होने के कारण मामले का हल नहीं निकला। जिसके बाद युवती ने नवंबर 2020 में अजाक थाना कांकेर में युवक के खिलाफ बलात्कार व एसटीएससी धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया। जिसके बाद युवक की गिरफ्तारी हो गई और मामला कोर्ट में पेश किया गया।

इसके बाद दोनों पक्षों में शादी की बात शुरू हुई। और युवक व युवती दोनों आपस में शादी करने तैयार हो गए। आरोपी व पीड़ित ने आपसी सहमति के बाद आपस में शादी की रस्म पूरी करने न्यायालय में अर्जी लगाई थी। लेकिन कोर्ट ने इसे निजी मामला बताते जेल प्रबंधन को दोनों सहमति होने पर विवाह की रस्म पूरी करने आवश्यक कदम उठाने कहा।

इसके बाद 28 फरवरी को विवाह की तारीख तय की गई। तारीख आई तो पीड़िता अपने माता-पिता व आरोपी के पिता तथा गांव के दो अन्य लोगों के साथ जेल परिसर पहुंची। यहीं शिव मंदिर में पीड़िता को दुल्हन का जोड़ा पहना श्रृंगार किया गया।

जिला जेल में आदर्श विवाह संपन्न कराया गया। मंडप भी लगा और वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस आदर्श विवाह के साक्षी गायत्री परिवार के सदस्य बने।

बताया गया कि जिला जेल में आरोपी व पीड़िता के बीच इस तरह की यह दूसरी शादी है। इसके पहले इसी जेल में इसी तरह रेप के एक मामले में आरोपी व पीड़िता के बीच 2010 में शादी संपन्न कराई गई थी।

Jailmarriedrapeजेलबलात्काररचाया ब्याह
Comments (0)
Add Comment