भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में 64.86 फीसदी वोट पड़े

बस्तर सम्भाग के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है।

जगदलपुर । बस्तर सम्भाग के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है। जिसमें पुरुष मतदाता 62.86% और महिला मतदाता 66.75 प्रतिशत शामिल हैं।  8 दिसंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

भानुप्रतापपुर विधानसभा के 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती थी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो गया। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ था|

इधर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कीं।उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं।

कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।  पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।

Bhanupratappur assembly by-electionभानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव
Comments (0)
Add Comment