छत्तीसगढ़ : 7 लाख के इनामी नक्सल दंपति ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में 7 लाख के इनामी नक्सल दंपति ने आज बस्तर की सुकमा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया | ये दंपत्ति एलओएस कमांडर और डिप्टी कमांडर हैं |

सुकमा/जगदलपुर| छत्तीसगढ़ में 7 लाख के इनामी नक्सल दंपति ने आज बस्तर की सुकमा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया | ये दंपत्ति एलओएस कमांडर और डिप्टी कमांडर हैं |पुलिस के मुताबिक दंपति ने नक्सलियों की अमानवीय विचारधारा, उनके शोषण और अत्याचार से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया| आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10—10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे इस नक्सल दंपति  मड़कम आयता पर  5 लाख और पदाम पोज्जे  पर 2 लाख रुपये  का इनाम घोषित  है।

25 बरस का मड़कम आयता  केरलापाल  एलओएस का  कमांडर है जबकि उसकी 23 बरस की पत्नी पदाम पोज्जे डिप्टी कमांडर है |

पुलिस अधिकारियोंके मुताबिक नक्सली कमांडर आयता साल  2004 में नक्सलियों के बालकों के लिए बनाए गए संगठन में भर्ती हुआ था। उसे ​पिछले वर्ष केरलापाल एलओएस का ​कमांडर नियुक्त किया गया था। आयता के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, हत्या, हत्या का प्रयास समेत 17 नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

वहीँ आयता की पत्नी पदाम पोज्जे साल 2012 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी। वह वर्ष 2020 से केरलापाल एलओएस की डिप्टी कमांडर है। उसके खिलाफ भी पुलिस पर हमला और हत्या का प्रयास समेत पांच नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

bastarChhattisgarhNaxal couplereward of 7 lakhSukmasurrender
Comments (0)
Add Comment