छत्तीसगढ़ : बस्तर में नक्सलियों ने सुपरवाइजर को गोली मारी, निर्माण वाहन आग के हवाले

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के मढ़ोनार में चल रहे पुलिया निर्माण के दौरान नक्सलियों खूनी खेल खेला है| निर्माण एजेंसी के लिये काम करने वाले सुपरवाइजर की गोली मारकर  हत्या कर दी और कार्य मे लगे वाहनों को आग लगा दिया गया है|

नारायणपुर| छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के मढ़ोनार में चल रहे पुलिया निर्माण के दौरान नक्सलियों खूनी खेल खेला है| निर्माण एजेंसी के लिये काम करने वाले सुपरवाइजर की गोली मारकर  हत्या कर दी और कार्य मे लगे वाहनों को आग लगा दिया गया है| घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है|

छोटेडोंगर थाना से आठ किमी दूर मढोनार में गुरुवार को नक्सलियों ने पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के तहत पुलिया निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट करने के बाद सुपरवाइजर की हत्या कर दी है| इस दौरान नक्सलियों के द्वारा एक जेसीबी दो ट्रैक्टर और सुपरवाइजर की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया है|

देखें वीडियो

नारायणपुर एसपी यू. उदय किरण ने बताया कि सुपरवाइजर संदीप की नक्सलियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है| वही निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले किया है| उन्होंने बताया घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है|

सूत्रों के मुताबिक घटना को अंजाम देने के लिए करीब तीन दर्जन हथियारबंद महिला एवं पुरुष नक्सली घटना स्थल पहुंचे थे| पुलिया निर्माण में लगे मजदूरों को निर्माण काम बंद करने की धमकी देकर सुपरवाइजर की हत्या कर दी|

घटना के बाद नक्सलियों के द्वारा ग्रामीणों को निर्माण काम से दूरी बनाने की चेतावनी दी है|

नक्सलियों के द्वारा इलाके में पर्चा फेंका गया है, जिस पर नक्सलियों के द्वारा निर्माण कार्य करने की चेतावनी पर अमल नहीं करने की बात कहते घटना को अंजाम देने की बात कही है साथ ही नक्सलियों ने मोबाइल फोन भी लूटा है|

इससे पहले भी इस मार्ग पर 24 अक्टूबर 2019 को नक्सलियों के द्वारा उत्पात मचाते हुए निर्माण में कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले किया गया था|  मृतक सुपरवाइजर के शव को घटनास्थल से नहीं निकाल मुख्यालय लाया गया है| नुकसान पहुचाई गई वाहने पेटी ठेकेदार मुकेश दास की बताई जा रही है|

bastarChhattisgarhconstruction vehicle set on firenaraynpurNaxalitesSupervisor shot
Comments (0)
Add Comment