छत्तीसगढ़: बस्तर में पिकअप-ऑटो टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, 3 एक परिवार के

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय में  शनिवार शाम  पिकअप -ऑटो  टक्कर में 4  की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक  समेत 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों में 15 साल की बच्ची और 2 महिलाएं एक ही परिवार की हैं।

जगदलपुर| छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय में  शनिवार शाम  पिकअप -ऑटो  टक्कर में 4  की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक  समेत 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों में 15 साल की बच्ची और 2 महिलाएं एक ही परिवार की हैं।  हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया |  घायलों का इलाज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना भानपुरी थाना इलाके की  है।बताया गया कि एक ऑटो से बच्ची सहित 6 महिलाएं देवड़ा साप्ताहिक बाजार जा रही थीं।

भानपुरी थाने से करीब 10 किमी दूर चमिया-देवड़ा रोड पर ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर  मार दी।  इस  हादसे में मतीबाई कश्यप  और सनी कश्यप  नामक महिला  की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि चमिया गांव की जानकी कश्यप और सिवनी गांव की फूलमती मौर्य ने अस्पताल में दम तोडा | मतीबाई, सनी और जानकी एक ही परिवार की हैं |

ऑटो चालक सहित तीनों घायलों का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है |

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के भानपुरी-चमिया में आज सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर देने की कार्रवाई की जा रही है।

3 of a family4 women killedbastarChhattisgarhpickup-auto collision
Comments (0)
Add Comment