दंतेवाड़ा : 5 लाख का इनामी नक्सल एरिया कमांडर अर्जुन मारा गया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बुरगुम के जंगल में हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सल एरिया कमांडर अर्जुन उर्फ लखमा सोढ़ी मारा गया | घटनास्थल से पुलिस ने लाश के पास  एक पिस्टल, टिफ़िन बम समेत अन्य सामान बरामद किया है।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बुरगुम के जंगल में हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सल एरिया कमांडर अर्जुन उर्फ लखमा सोढ़ी मारा गया | घटनास्थल से पुलिस ने लाश के पास  एक पिस्टल, टिफ़िन बम समेत अन्य सामान बरामद किया है।

दंतेवाड़ा जिले जिले के अरनपुर थाना इलाके के बुरगुम जंगल में कल देर रात यह   मुठभेड़  हुई | पुलिस को कल बुरगुम के जंगलों में बड़े नक्सली लीडरों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इस पर जिला पुलिस बल  की टुकड़ियां भेजी गई थीं पुलिस बल  जैसे ही पहुंचा   घात लगाए नक्सलियों ने  गोलीबारी शुरू कर दी |

जवानों की जवाबी  कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए | बाद में घटनास्थल के सर्चिंग के दौरान एक नक्सली की लाश मिली | उसकी पहचान अर्जुंन  उर्फ लखमा सोढ़ी के रूप में की गई |

अर्जुंन नक्सलियों का  मलंगिर एरिया कमांडर था | उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं | उस पर पुलिस ने 5 लाख का इनाम रखा था |अर्जुंन के शव के अलावा एक पिस्टल, टिफ़िन बम समेत अन्य सामान बरामद किया गया है |

5 lakh reward Naxal Area Commander5 लाख का इनामी  नक्सल एरिया कमांडरArjun killedDantewadaअर्जुन मारा गयादंतेवाड़ा
Comments (0)
Add Comment