ASI का नक्सलियों ने किया अपहरण ?

अपहृत जवान  का फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा

बस्तर | नक्सलियों ने बस्तर के बीजापुर में पदस्थ एक ASI का अपहरण कर लिया है हालांकि इस खबर की  आधिकारिक  पुष्टि   नहीं की है| लेकिन अपहृत जवान  का फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है|

बताया जा रहा कि अपहृत ASI मुरली ताती जगदलपुर में पदस्थ था और पिछले डेढ़ महीने से वह छुट्टी लेकर अपने गृह जिला बीजापुर के गंगालूर में रहा रहा था|

सूत्रों का  कहना  है कि ASI मुरली ताती  आज पालनार मेले में गया था इसी दौरान शाम के करीब  4 बजे नक्सलियों ने उसे अपहरण कर लिया  और अपने साथ ले गये|यह इलाका  गंगालूर थानाक्षेत्र में आता है|

बस्तर आईजी सुंदरारज पी का कहना है अपहरण की जानकारी मिल रही है| मामले की जाँच की जा रही है जैसे ही कोई इनपुट मिलती है सही जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।

बता दें बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा अपहरण कर हत्या अपराध की घटनाएँ बढ़ी हैं|

बता दें बीजापुर और दंतेवाड़ा , सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा अपहरण कर हत्या अपराध की घटनाएँ बढ़ी हैं|  सुकमा में हाल  ही में एक सिपाही को अगवा कर हत्या कर दी थी| दो सहायक आरक्षकों की भी हत्या कर दी|  इसी तरह मुखबिरी का आरोप लगाते हुए दो छात्रों का भी अपहरण के बाद हत्या कर दी  थी|

प्रेशर आईईडी ब्लास्ट से जवान घायल 

नक्सलवाद प्रभावित नारायणपुर जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर बासिंग इलाके में आईईडी ब्लास्ट में आइटीबीपी  जवान सुनील सिंह घायल हो गया है। घायल जवान को  जिला अस्पताल  लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।। फिलहाल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। एसपी नीरज चंद्राकर ने की पुष्टि ।

#ASI मुरली ताती#बीजापुरASI?kidnappedNaxalitesअपहरण
Comments (0)
Add Comment