गुस्से में पत्नी को उसके मायके लेकर जा रहा पति, तेज रफ़्तार वैन पेड़ से जा टकराई, दोनों की मौत

तेज रफ़्तार वैन बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई और मौके पर ही पति –पत्नी की मौत हो गई | बताया गया कि विवाद के बाद गुस्से में पत्नी को उसके मायके लेकर जा रहा पति तेज रफ़्तार से वैन चला रहा था | घटना जांजगीर-चांपा जिले की है|

जांजगीर-चांपा। तेज रफ़्तार वैन बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई और मौके पर ही पति –पत्नी की मौत हो गई | बताया गया कि विवाद के बाद गुस्से में पत्नी को उसके मायके लेकर जा रहा पति तेज रफ़्तार से वैन चला रहा था | घटना जांजगीर-चांपा जिले की है|

मिली जानकारी के मुताबिक कल रात शिवरीनारायण के लोहर्सी गांव निवासी नरेश श्रीवास अपनी पत्नी पूनम श्रीवास को लेकर उसके मायके पेंड्री जा रहा था| धरदेई मोड़ पर तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई। दोनों उसी में फंस गये |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को बाहर निकाला | नरेश की मौत हो चुकी थी जबकि पूनम को गंभीर चोटें आई थीं |  बुरी तरह से जख्मी  पूनम को पामगढ़ अस्पताल भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है इस जोड़े की शादी को साल भर भी नहीं हुआ था | दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था | इसके बाद आवेश में आकर नरेश पूनम को छोड़ने उसके मायके जा रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ |

Angry husband taking wife to her maternal houseboth diedspeeding van rammed into treeगुस्से में पत्नी को उसके मायके लेकर जा रहा पतितेज रफ़्तार वैन पेड़ से जा टकराईदोनों की मौत
Comments (0)
Add Comment