चरित्र पर संदेह ,पत्नी को मार डाला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के  सिरगिट्टी थाना इलाके में बीती रात एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी | वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था |

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के  सिरगिट्टी थाना इलाके में बीती रात एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी | वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | जाँच जारी है| |

सिरगिट्टी पुलिस के मुताबिक  रविवार देर रात  सूचना मिली कि धूमा चौक में एक युवक ने अपनी पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या कर दी है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर  पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लिया |

पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी शिवकुमार कोसले और उसकी पत्नी प्रीति के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हो रहा था। आसपास के लोगों ने दोनों को समझाइश दी। इसके बाद दोनों अपने कमरे में सो रहे थे।

बताया गया किआधी रत  दोनों में  फिर से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी बात को लेकर शिवकुमार ने प्रीति के सिर में फावड़े से वार कर दिया।

महिला की चीख सुनकर पड़ोसियों  ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।  पुलिस टीम  आरोपी शिवकुमार को हिरासत में ले लिया। वहीं, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए भेजा दिया गया है।

 

bilaspurChhattisgarhSuspicion on characterwife killedचरित्र पर संदेहपत्नी को मार डाला
Comments (0)
Add Comment