आर्थिक तंगी : दम्पति ने एक साथ लगाई फांसी

आर्थिक तंगी से परेशान दम्पति ने फांसी लगाकर जान दे दी| दोनों की लाश एक साथ फंदे पर लटकी मिली | घटना दुर्ग जिले के जंजगिरी बस्ती की है |

दुर्ग | आर्थिक तंगी से परेशान दम्पति ने फांसी लगाकर जान दे दी| दोनों की लाश एक साथ फंदे पर लटकी मिली | घटना दुर्ग जिले के जंजगिरी बस्ती की है |

पुलिस के मुताबिक  दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना इलाके  के  जंजगिरी बस्ती में दंपती ने एक साथ खुदकुशी कर ली । दोनों की लाश फांसी पर एक साथ लटकी मिली |मृतक सुशील कुमार यादव अपनी सुनीता के साथ किराये के मकान में रहता था।

पुलिस के मुताबिक सुशील एसबीआई के एटीएम विंग में नौकरी करता था।  कुछ समय पहले  उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से सुशील घऱ में रहता था। आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगा था।

बताया जाता है कि रविवार रात दम्पति में  किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। जब अंदर से कोई नहीं बोला तो मकान मालिक ने दरवाजा को धक्का देकर खोला। उसने देखा कि सुशील और उसकी पत्नी   फंदे से लटके हुए थे |

पुलिस को  कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें दम्पति ने आत्महत्या का कारण अपने बड़े भाई और भाभी द्वारा परेशान किए जाने के साथ ही आर्थिक तंगी को बताया है।

बताया जाता है कि सुशील के पिता नागा यादव रेलवे से रिटायर्ड हैं और अपने बड़े बटे सुनील उसकी पत्नी और मां के साथ रहते हैं। सुनील सेना  में है और उसकी पत्नी माता पिता के साथ जंजगिरी में ही रहती है।  सुशील  की बड़े भाई और भाभी से नहीं बनती थी। इसके चलते माता-पिता ने भी सुशील और उसकी पत्नी सुनीता को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से दोनों पास ही किराये का मकान लेकर रहते थे।

आर्थिक तंगीएक साथदम्पतिफांसी
Comments (0)
Add Comment