दुर्ग की नाबालिग से सेक्सटॉर्शन, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

ऑनलाइन गेम खेलते नाबालिग से दोस्ती की उसके अश्लील फोटो किये और ब्लेकमेल करने लगा | पुलिस ने पीडिता की माँ की रिपोर्ट पर दुर्ग पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के जालौर से गिरफ्तार किया है |

दुर्ग। ऑनलाइन गेम खेलते नाबालिग से दोस्ती की उसके अश्लील फोटो किये और ब्लेकमेल करने लगा | पुलिस ने पीडिता की माँ की रिपोर्ट पर दुर्ग पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के जालौर से गिरफ्तार किया है |

दुर्ग  सीएसपी दुर्ग जितेंद्र यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 जनवरी को दुर्ग की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि राजस्थान के जयंती रोहिण  नामक युवक  ने उसकी 14 वर्षीय बेटी से सेक्सटॉर्शन किया है। उसने पहले उसकी बेटी  के साथ फ्री फायर गेम  खेल कर  दोस्ती की । फिर वह दोनों वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग और चैटिंग करने लगे।

धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों अश्लील बातें करने लगे। इस सबके बीच लड़के ने लड़की को बहला फुसलाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो मंगवा लिया। इसके बाद वह उससे पैसों की मांग करने लगा और न देने पर उन वीडियो फोटो को उसके परिवारवालों और दोस्तों को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा।

इससे लड़की काफी डर गई और उसने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। जिसके बाद महिला ने मामले में शिकायत की थी। फिर पुलिस ने आरोपी जंयती रोहिण के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

दुर्ग पुलिस ने  ट्रेस  कर  पता लगाया कि आरोपी ग्राम कोटकस्ता थाना रामसीन जिला जालौर (राजस्थान ) का रहने वाला है। इस पर एक टीम को वहां रवाना किया गया। यहां पता चला कि लड़का सूरत में साड़ी फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह अपनी बहन के यहां शादी में आने वाला है। फिर जब आरोपी जालौर अपने घर अपनी बहन की शादी में आया था। यहां पुलिस पहले से ही उसका इंतजार कर रही थी। तीन दिनों तक लगातार पीछा करने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

accused arrested from RajasthanSextortionSextortion with a minor of Durgआरोपी राजस्थान से गिरफ्तारदुर्ग की नाबालिग से सेक्सटॉर्शनसेक्सटॉर्शन
Comments (0)
Add Comment