सगाई के बाद गर्भवती, शादी से इंकार पर फांसी लगा ली

बिलासपुर| सगाई के बाद होने वाले पति से वह गर्भवती हो गई| इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया था जिससे उसने फांसी लगा ली थी|  करीब साल भर पहले युवती की खुदकुशी मामले में अब मस्तुरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है|

मस्तुरी पुलिस के मुताबिक नेवार खार भरौदा पिछले साल अप्रेल के महीने में एक खेत के पेड़ में फांसी पर एक युवती की लाश मिली थी|

मस्तुरी पुलिस  मामले की जांच कर रही थी| जांच में यह सामने आया कि मृतका जमुना यादव का रामगोपाल उर्फ भोला यादव से रिश्ता तय हुआ था। सगाई के बाद से ही लगातार जमुना और रामगोपाल मिला करते थे। इस दौरान जमुना गर्भवती हो गई।

इस बारे में उसने रामगोपाल से बात की। रामगोपाल ने यह सुनकर शादी करने से मना करने दिया। उसने जमुना से बात-चीत बंद कर दी। इससे जमुना काफी परेशान रहने लगी। तंग आकर उसने गांव के खेत में जाकर गमछे से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।

शुरुआती जांच में ही पुलिस को रामगोपाल पर शक था। जब पुलिस ने शुरुआत में उससे पूछताछ की तो उसने कह दिया कि जमुना की मौत के बारे में कुछ नहीं जानता। शव की जांच की गई तो जमुना के गर्भवती होने के बारे में पता चला।

इसके बाद रामगोपाल सच को छुपा न सका और सारी बात पुलिस को बता दी। अब उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

After the engagementhanged on denial of marriagePregnantगर्भवतीशादी से इंकार पर फांसी लगा लीसगाई के बाद
Comments (0)
Add Comment