थोड़ी सी राहत: कुम्हारी फ्लाई ओवरब्रिज आज से 3 घंटे के लिए खुलेगा

कुम्हारी फ्लाई ओवरब्रिज आज रविवार शाम 4 बजे से हलके वाहनों के लिए खोल दिया जायेगा | बढ़ते जाम और ट्रैफिक की समस्या को देखते केवल 3 घंटे आवाजाही हो सकेगी | भारी वाहन इस पर आ जा नहीं सकेंगे |

भिलाई।  कुम्हारी फ्लाई ओवरब्रिज आज रविवार शाम 4 बजे से हलके वाहनों के लिए खोल दिया जायेगा | बढ़ते जाम और ट्रैफिक की समस्या को देखते केवल 3 घंटे आवाजाही हो सकेगी | भारी वाहन इस पर आ जा नहीं सकेंगे | दुर्ग कलेक्टर डॉ. एसएन भूरे ने यह जानकारी मिडिया को दी |

दुर्ग कलेक्टर डॉ. एसएन भूरे  के निर्देश के मुताबिक इस ओवरब्रिज से दो पहिया ही नहीं बल्कि लाइट मोटर व्हीकल श्रेणी के चार पहिया वाहन भी आवागमन कर सकेंगे।  ओवरब्रिज शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेगा।

बता दें दुर्ग से रायपुर जाने वाले नेशनल हाईवे में भिलाई, पॉवर हाउस, कुम्हारी और टाटीबंध सहित कुल तीन फ्लाई ओवरब्रिज बन रहे हैं। इसके चलते ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई गई है। सर्विस रोड कम चौड़ी होने और वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते यहां जाम की स्थिति हर समय बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी कुम्हारी ओवर ब्रिज के पास है। यहां पर सर्विस रोड से सटकर दुकानों और मकानों का निर्माण होने के साथ ही उनके सामने वाहन पार्क होने से ट्रैफिक जाम लगभग हर समय होता है।

बताया जाता है कि 800 मीटर लंबे इस फ्लाई ओवरब्रिज को पहले दो पहिया वाहनों के लिए खोला जाना था। वर्तमान में यहां सर्विस रोड पर एक लाख से अधिक वाहनों के दबाव को देखते हुए यह लाइट मोटर व्हीकल श्रेणी के वाहनों के लिए खोला जाएगा। अभी ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं हुआ है। इसलिए दिन में यहां निर्माण कार्य चलेगा और शाम चार बजे के बाद यह शाम सात बजे तक यानी सिर्फ तीन घंटे के लिए हल्के वाहनों के लिए खुल जाएगा।

 

3 घंटे के लिए खुलेगाKumhari Fly Overbridgewill open for 3 hoursकुम्हारी फ्लाई ओवरब्रिज
Comments (0)
Add Comment