छत्तीसगढ़: स्पंज आयरन प्लांट में विस्फोट, 6 मृत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला के बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड के स्पंज आयरन प्लांट में आज 22 जवनरी की सुबह जोरदार विस्फोट हुआ. हादसे में 6 लोगों के मारे जाने और 5 लोगों के गंभरी रूप से जख्मी होने की खबर है.

रायपुर| छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला के बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड के स्पंज आयरन प्लांट में आज 22 जवनरी की सुबह जोरदार विस्फोट हुआ. हादसे में 6 लोगों के मारे जाने और 5 लोगों के गंभरी रूप से जख्मी होने की खबर है. घायलों का भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है.

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा थाना इलाके के बकुलाही गाँव में स्थित स्पंज प्लांट  कोल भट्टी   में  सुबह करीब 9.30 बजे हुआ. विस्फोट के दौरान गर्म कोयला और मलबा बाहर उछलकर आसपास काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, जिससे कई लोग झुलस गए. हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

प्रारंभिक जांच के मुताबिक  विस्फोट किसी तकनीकी खराबी या दबाव के कारण हुआ है.  फिलहाल टीम जांच कर रही है.

धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और आसपास के कई किलोमीटर के दायरे में इसकी गूंज सुनाई दी,  दूर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया.

 

BakulahiReal Ispat and Power LimitedSponge Iron Plantबकुलाहीरियल इस्पात एंड पावर लिमिटेडविस्फोटस्पंज आयरन प्लांट
Comments (0)
Add Comment