नवरात्रि पर्व की धूम ,तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्गा पंडाल

पिथौरा क्षेत्र में इस वर्ष नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।विगत अनेक वर्षों बाद इस वर्ष रात में दुर्गा मंदिरों एवम दुर्गा पंडालों में भारी भीड जुट रही है।नगर एवम आसपास के ग्रामो में कोई तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक दुर्गा स्थापना कर पूजा अर्चना के साथ डांडिया का आनंद लेते लोग दिखाई दे रहे है।

पिथौरा| पिथौरा क्षेत्र में इस वर्ष नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।विगत अनेक वर्षों बाद इस वर्ष रात में दुर्गा मंदिरों एवम दुर्गा पंडालों में भारी भीड जुट रही है।नगर एवम आसपास के ग्रामो में कोई तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक दुर्गा स्थापना कर पूजा अर्चना के साथ डांडिया का आनंद लेते लोग दिखाई दे रहे है।

विगत दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबन्धों के चलते नही हो पाए थे।परन्तु इस वर्ष वैक्सीनेशन के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमो में छूट देते ही लोग सार्वजनिक कार्यक्रमो में हिस्सा लेने टूट पड़े है।

नगर के तीन प्रमुख दुर्गा माता मंदिरों के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में देवी दर्शन के लिए शहर के साथ ग्रामीण भी भारी संख्या में जुट रहे है।सबसे अधिक भीड़ परमेश्वरी मंदिर में दिखाई दे रही है।

इसके अलावा ज्योति के मामले में सबसे अधिक ज्योत की स्थापना स्थानीय मंदिर चौक स्थित दुर्गा मंदिर,वन विभाग कैम्प्स स्थित दुर्गा मंदिर एवम नगर के सबसे पुरातन मंदिर शीतला माता मंदिर में प्रज्वलित की गई है।जहाँ श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शनार्थ पहुच रहे है।

 दशहरा में जुटेंगे 20 हजार लोग 
इधर दुर्गा महोत्सय के साथ इस वर्ष पुनः एक बार दशहरा उत्सव भारी उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की गई है।15 अकटुबर शुक्रवार को रावनभाठा मैदान में रामलीला के आयोजन के बाद रात 10 बजे से भजन सम्राट दुकालू यादव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक दर्शक श्रोताओं के शामिल होने की संभावना है।

Dhoom of Navratri festivalDurga pandals at more than three dozen places
Comments (0)
Add Comment