पिथौरा प्रेस क्लब का दीवाली मिलन-सम्मान समारोह18 को

पिथौरा प्रेस क्लब  द्वारा गुरुवार 18 नवम्बर को दीवाली मिलान एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में अंचल के वरिष्ठ पत्रकारों एवम कोरोना विपदा में सहयोग करने वाले नगरजनों एवम अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।

पिथौरा| पिथौरा प्रेस क्लब  द्वारा गुरुवार 18 नवम्बर को दीवाली मिलन एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में अंचल के वरिष्ठ पत्रकारों एवम कोरोना विपदा में सहयोग करने वाले नगरजनों एवम अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।

प्रेस क्लब के महासचिव मनोहर साहू ने उक्त सम्बन्ध में बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी प्रेस क्लब पिथौरा द्वारा दिनांक 18-11-2021 दिन गुरुवार को दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय वन काष्ठागार हाल में किया गया है।

दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम का पहला सत्र सुबह 10 बजे से 1 वजे तक होगा। इस सत्र में मुख्य राजा देवेन्द्र बाहदुर सिंह ((अध्यक्ष वन विकास निगम एवं विधायक बसना) कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव (संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक खल्लारी) विशिष्ट अतिथि आत्माराम यादव जी (अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा) कुलवंत खनूजा (पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा) आनंद साहू (अध्यक्ष प्रेस क्लब महासमुन्द) .नीरज गजेन्द्र (वरिष्ठ पत्रकार) एवम प्रेमलाल सिन्हा (अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज पिथौरा) होंगे।

द्वितीय सत्र:- दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक होगा|इसके मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू जी (सांसद, महासमुन्द लोक सभा) होंगे।
अध्यक्षता संपत अग्रवाल (संस्थापक नीलांचल सेवा समिति) एवम विशिष्ट अतिथि शंकर अग्रवाल (पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा व वरिष्ठ पत्रकार),प्रेमशंकर पटेल जी (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा)कृष्णानंद दुबे , (वरिष्ठ पत्रकार महासमुन्द ) के. पी. साहू जी (प्रधान संपादक छ ग जनादेश एवम वरिष्ठ पत्रकार महासमुन्द) दिलप्रीत सिंह खनूजा (उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा) होंगे।

कार्यक्रम के दोनों सत्रों में पत्रकारों को पत्रकारिता के गुण वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा सिखाये जाएंगे।इसके बाद स्व मनोरमा देवी स्मृति कलमवीर सम्मान एवम विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मान होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने प्रेस क्लब सभी सदस्य जुटे है।

#Pithora Press Club#पिथौरा प्रेस क्लब18 नवम्बर कोDiwali Milan and Samman Ceremonyon 18 Novemberदीवाली मिलान एवम सम्मान समारोह
Comments (0)
Add Comment