ओडिशा से दाखिल छत्तीसगढ़ सीमा पर 1 करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद

 छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने ओडिशा सीमा पर 1 करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद किया है | आरोपी तस्कर इसे  धान भूसी कनकी बोरियो के नीचे छिपाकर महाराष्ट्र ले जा रहा था|

deshdigital

महासमुंद |  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने ओडिशा सीमा पर 1 करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद किया है | आरोपी तस्कर इसे  धान भूसी कनकी बोरियो के नीचे छिपाकर महाराष्ट्र ले जा रहा था|

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है | सब्जी, नारियल बुच के बाद अब  भूसी कनकी में तस्करी का मामला सामने आया है|

22/07/2021 को छत्तीसगढ ओडिशा सीमा पर  अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल थाना सिंघोडा में  ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनो की चेकिंग हेतु बल लगाकर चेकिंग किया जा रहा था|

इसी बीच ओडिशा की ओर से आ रही महाराष्ट्र  पासिंग आयशर 1110 वाहन को रोकने का इशारा किया गया लेकिन  वाहन  न रोककर तेजी से सरायपाली की ओर भाग निकला|

सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग ने  ग्राम छुईपाली मे एन एच 53 रोड को ब्लाक किया गया| वाहन चालक इसे  देख ग्राम खरखरी की ओर भागा जिसका पीछा कर   रोका गया|

वाहन चालक ने  अपना नाम शुभम साहू पिता रूपचन्द्र साहू   थाना कपिल नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताया |

पूछताछ में उसने वाहन आयशर 1110 क्रमांक एम एच 46 एफ 1882 मे धान भूसी कनकी बोरियो के नीचे छिपाकर गांजा ले जाना कबूल किया |

वाहन से  धान भूसी कनकी बोरियो के नीचे 27 नग प्लास्टिक बोरियो मे भरा हुआ कुल 160 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला।

आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा के द्वारा   विधिवत कार्यवाही कर आरोपी शुभम साहू पिता रूपचन्द्र साहू थाना कपिल नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र के कब्जे से 160 पैकेट मे भरा हुआ 08 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त   किया गया।

1 करोड़ 60 लाखChhattisgarh borderganja recoveredodishaRs 1 crore 60 lakhओडिशागांजा बरामदछत्तीसगढ़ सीमा
Comments (0)
Add Comment