बसना में नीलांचल के नवीन मुख्यालय का उद्घाटन , नंदी घोष रथ चक्र की स्थापना,जुटेंगे हजारों 

बसना। बसना में 23 मार्च  बुधवार को नीलांचल सेवा समिति के नवीन मुख्यालय का उद्घाटन और नंदी घोष रथ कि स्थापना की जाएगी | संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ नीलांचल सेवा समिति के नवीन मुख्यालय का उद्घाटन किया जायगा |  इस अवसर पर  श्री जगन्नाथ महाप्रभु की विशाल नंदी घोष रथ का एक पवित्र पहिया (चक्र) के स्थापना पूरे विधि विधान से किया जाएगा। जिसके संबंध में आज नीलांचल भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई।

  • महाराष्ट्र की शिवगर्जना ढोल-ताशा, ध्वज पथक रहेगी विशेष आकर्षक

श्री अग्रवाल ने बताया बसना विधानसभा से करीब 30 हजार लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया है। उक्त कार्यक्रम में महाराष्ट्र की शिवगर्जना ढोल-ताशा, ध्वज पतक विशेष आकर्षक रहेगी। साथ ही नीलांचल सेवा समिति के 18 सेक्टरों से कीर्तन दल भी आमंत्रित किये गए है।

कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से दशहरा मैदान (सी टी ग्राउंड) पदमपुर रोड बसना से यात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए नीलांचल मुख्यालय भवन में प्रवेश किया जाएगा। जहां पूजन अनुष्ठान कर समारोह को संपन्न किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पूरी (ओडिशा) से जगद्गुरु स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज एवं आचार्य महाराज के अनुयायी तथा नागपुर (महाराष्ट्र) से शिवगर्जना (ढोल ताशा ध्वज पथक) पधार रहे हैं। जगन्नाथ महाप्रभु की कृपा से नीलांचल सेवा समिति के द्वारा महाभोग भंडारा दोपहर 12:00 बजे होने की बात कही।

उक्त बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सलाहकार अमित अग्रवाल, पीआरओ अश्विनी प्रधान, सेक्टर प्रभारी संतोष मांझी संतलाल नायक, उपेंद्र साहू, विक्की सलूजा, हरजिंदर सिंह (हरजू), चमन सेन, किरण पटेल, वेदराम कोसरिया, चमरा स्वर्णकार, कामेश बंजारा, उत्तर कुमार पटेल, शिवकिशोर साहू, भोज कुमार साव, वीरेंद्र प्रधान, मोहित पटेल, प्रमोद प्रधान, कमलेश डड़सेना, बृजेंद्र प्रधान, लोकनाथ साव, किशोर कानूनगो, जतिन ठक्कर, शिशुपाल प्रधान, टिकेश्वर सिदार, गोपाल गड़तीय, तुलाराम सिन्हा, महेंद्र साव, आकाश सिन्हा, विकास वाधवा, विजय पटेल अजय प्रधान मुख्यालय प्रभारी शीत गुप्ता व मीडिया प्रभारी जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा मुख्य रुप से उपस्थित थे।

establishment of Nandi Ghosh Rath ChakraInauguration of new headquarters of Nilanchal in Basnathousands will gatherजुटेंगे हजारोंनंदी घोष रथ चक्र की स्थापनानीलांचलबसना में नीलांचल के नवीन मुख्यालय का उद्घाटन
Comments (0)
Add Comment