3000 किलोमीटर की भारत-बंग्लादेश सद्भावना यात्रा , पिथौरा में शानदार स्वागत

भारत-बंग्लादेश के बीच सद्भावना बढ़ाने के उद्देश्य से अहमदनगर महाराष्ट्र से करीब 100 साईकल यात्री शनिवार की शाम पिथौरा पहुचे।पिथौरा आगमन पर यहां के युवाओ ने साईकल यात्रियों का शानदार स्वागत किया।

पिथौरा| भारत-बंग्लादेश के बीच सद्भावना बढ़ाने के उद्देश्य से अहमदनगर महाराष्ट्र से करीब 100 साईकल यात्री शनिवार की शाम पिथौरा पहुचे।पिथौरा आगमन पर यहां के युवाओ ने साईकल यात्रियों का शानदार स्वागत किया।ये सभी यात्री 3000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अपनी यात्रा बंगलादेश के नावाखाली में समाप्त करेंगे।

शनिवार की शाम नगर के शहीद स्मारक में अहमदनगर महाराष्ट्र के 100 महिला पुरुष सायकल यात्रियों का नगर आगमन पर सादे समारोह में सम्मान किया गया।साईकल यात्रियों में अधिकांस उच्च स्तर के पढ़े लिखे नौजवान युवक युवतियां शामिल है।

इस यात्री समूह के प्रमुख गिरीश कुलकर्णी ने बताया कि वे इस वर्ष भारत की आजादी का अमृत महोत्सव एवम बंगला देश की आजादी का स्वर्ण उत्सव मना रहे है।इसके अलावा बंगला देश के बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी के अवसर पर यह यात्रा 2 अकटुबर को अहमदनगर से यात्रा प्रारम्भ कर बंगलादेश के नावाखाली स्थित महात्मा गांधी आश्रम में समाप्त होगी।

रास्ते भर प्रार्थना एवम भजन
श्री कुलकर्णी ने बताया कि 3000 किलोमीटर की प्रस्तावित साईकल यात्रा में वे प्रतिदिन 70 से 80 किलोमीटर तक का सफर करते है।इस दौरान रास्ते मे दिखने वाले स्कूलों एवम ग्रामो में जाकर राष्ट्रभक्ति का सन्देश देने के साथ प्रार्थना राष्ट्रगीत के साथ भजन गाकर आम लोगो मे राष्ट्रभक्ति जगाने का कार्य कर रहे है।

साईकल यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में निवास करने वाले सभी जाति मत पंथ के लोगों के बीच में सद्भावना, भाईचारा बढ़ाना एवं स्वच्छता, पर्यावरण की रक्षा, सहित मानव जीवन मूल्यों के रक्षण के लिए एवं भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संदेश लेकर निकाली गयी है।

deshdigital के लिए पिथौरा से रजिंदर खनूजा

3000 kms3000 किलोमीटरgreat welcomeIndia-Bangladesh goodwill visitPithoraपिथौराभारत-बंग्लादेश सद्भावना यात्राशानदार स्वागत
Comments (0)
Add Comment