छत्तीसगढ़ में निर्भया कांड सी दरिंदगी,बलात्कार के बाद प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार

| छत्तीसगढ़ में निर्भया कांड सी दरिंदगी सामने आई है | महिला से बलात्कार के बाद उसके  प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार कर दिया | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महासमुंद | छत्तीसगढ़ में निर्भया कांड सी दरिंदगी सामने आई है | महिला से बलात्कार के बाद उसके  प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार कर दिया | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक के महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके में कल रविवार को यह घटना हुई| बताया गया की पीड़िता शादीशुदा है और घर पर अकेली थी।

आरोपी मिलन बरिहा

महिला को अकेला देख आरोपी मिलन बरिहा उसके घर पहुंचा और बलात्कार किया |  महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने  लकड़ी के एक टुकड़े से उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया और भाग निकला।

परिजन जब घर पहुंचे तो महिला बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। उसने पूरी जानकारी दी। फिर परिजन ने पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया और फिर आरोपी के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने आज सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से ही इलाके  में काफी   आक्रोश है |

 

#mahasmundBasna police stationChhattisgarhcrimenirbhaya caserapewood attack on private part
Comments (0)
Add Comment