बसना में दशहरा पर RSS का पथ संचलन और शस्त्र पूजा

महासमुंद जिले के बसना तहसील मुख्यालय में आज दशहरा पर  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने पथ संचलन और शस्त्र पूजा की |

बसना| महासमुंद जिले के बसना तहसील मुख्यालय में आज दशहरा पर  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने पथ संचलन और शस्त्र पूजा की |

बसना में आज सुबह दशहरा पर हजारों RSS कार्यकर्त्ता जुटे | स्थानीय सरस्वती शिशुमन्दिर स्कूल परिसर में   एकत्रित स्वयं सेवकों ने  कोविड नियमों का पालन किया | यहाँ से पथ संचलन से पहले भारतमाता और सशत्र  की पूजा की गई | भारतमाता की संस्कृत में वंदना ने सबको रोमांचित कर दिया |

देखें वीडियो-

मास्क लगाकर गणवेश के साथ एक मीटर की दूरी बनाकर पथ संचलन शुरू हुआ |

पथ संचलन मुख्य  मार्ग से कश्यप मार्ग होते हुए खेमडा से जगदीशपुर रोड़ बसना के कन्याशाला होते हुए थाना चौक होते हुए दशहरा मैदान पहुंची |

इस अवसर पर संघ चालक श्री रमेश कर , खंड कार्यवाहक ध्रुव कुमार बारीक ,संघ जिलाध्यक्ष सौरव अग्रवाल , रामचंद अग्रवाल , आदित्य कानूनगो, जयलाल प्रधान, ,शिवप्रसाद श्रीवास्तव , ख़िरसागर पटेल ,मुख्य वक्ता घनशयाम दीप ,जयंती अग्रवाल ,चंद्रशेखर पाड़े , सोनू श्रीवास्तव ,करुणाकर उपाध्याय , यज्ञराम सिदार , तुलसीदास ,तथा सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Dussehrain Basnapath movementRSSweapon worshipदशहरापथ संचलनबसना मेंशस्त्र पूजा
Comments (0)
Add Comment