सागौन तस्करी: पिथौरा जनपद सदस्य का पति बिहारी लाल पटेल गिरफ्तार ,जेल दाखिल

महासमुंद जिले के पिथौरा इलाके के सबसे बड़े सागौन तस्करी के आरोपी  बिहारी लाल पटेल को कल सुबह वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर रिमांड में जिला जेल महासमुन्द भेजा  है। वर्तमान में  आरोपी की पत्नी जनपद सदस्य है| ज्ञात हो कि आरोपी अपने ग्राम के नजदीक  जम्हर  सागौन जंगल से लगातार हरे भरे पेड़ काट कर तस्करी कर रहा था।

deshdigital

महासमुंद| महासमुंद जिले के पिथौरा इलाके के सबसे बड़े सागौन तस्करी के आरोपी  बिहारी लाल पटेल को कल सुबह वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर रिमांड में जिला जेल महासमुन्द भेजा  है। वर्तमान में  आरोपी की पत्नी जनपद सदस्य है| ज्ञात हो कि आरोपी अपने ग्राम के नजदीक  जम्हर  सागौन जंगल से लगातार हरे भरे पेड़ काट कर तस्करी कर रहा था।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विगत 24 अप्रैल को विभाग द्वारा ग्राम जमहर के बिहारीलाल पटेल के यहां दबिश देकर सागौन के18 लट्ठा सहित कुल ढाई लाख मूल्य की ढाई मीटर से अधिक की लकड़ियां जब्त  गई थी।कार्यवाही  के दौरान आरोपी घर से फरार हो गया था।जिसकी लगातार तलाश वन अधिकारी कर रहे थे।

कल सुबह मुखबिर की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एस कश्यप ने रेंजर एस आर निराला के निर्देश एवम वन मण्डलाधिकारी पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में स्थानीय पुलिस के सहयोग से बिहारी के घर दबिश देकर उसे भागने के पहले ही धर दबोचा।

वन विभाग ने बताया कि इसके पूर्व भी आरोपी के घर से भारी मात्रा में सागौन जब्त  होती रही है।परन्तु अपनी पहुँच  के कारण हमेशा बचता रहा है परन्तु इस बार वन विभाग ने बिहारी को पकड़ कर उस पर कठोर कार्यवाही करते हुए उसे जेल के सींखचों के पीछे पहुंचा  दिया।

ज्ञात हो कि बिहारी पटेल स्वयम पूर्व में स्थानीय जनपद में सदस्य निर्वाचित होता रहा है।वर्तमान में भी आरोपी की पत्नी जनपद सदस्य है।पूरी कार्यवाही में डी एफ ओ पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में एस डीओ यु आर बसन्त, रेंजर एस आर निराला के निर्देश पर डिप्टी रेंजर सत्येंद्र कश्यप,वन रक्षक वीरेंद्र बंजारे,सीताराम ध्रुव,एवम लेखराम ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

#सागौन तस्करीarrestedBihari Lal Pateldistrict member's husbandjailedPithoraTeak smugglingगिरफ्तारजनपद सदस्य का पतिजेल दाखिलपिथौराबिहारी लाल पटेल
Comments (0)
Add Comment