सीएम के बेटे चैतन्य की शादी संपन्न,  जुटे ​​​​​​​कई राजनीतिक दिग्गज

सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी में कई राजनीतिक दिग्गज जुटे |   हिन्दू रीती रिवाज से  मंत्रोच्चार के साथ सीएम के बेटे चैतन्य का विवाह संपन्न  हुआ ।  सीएम के परिवार के बड़े बुजुर्गों और राजनीतिक हस्तियों ने  नवदम्पति  को आशीर्वाद दिया।

रायपुर | सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी में कई राजनीतिक दिग्गज जुटे |   हिन्दू रीती रिवाज से  मंत्रोच्चार के साथ सीएम के बेटे चैतन्य का विवाह संपन्न  हुआ ।  सीएम के परिवार के बड़े बुजुर्गों और राजनीतिक हस्तियों ने  नवदम्पति  को आशीर्वाद दिया।

सीएम भूपेश बघेलने अपने बेटे की शादी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ जमकर डांस किया। इतना ही नहीं वे और भी राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी जमकर थिरके।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते लिखा है –

सुबह से सीएम का परिवार तैयारी में जुटा था। पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकालने की तैयारियां शुरू हुईं थी।

दूल्हे चैतन्य ने क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा है। इसके बाद सीएम समेत तमाम बाराती नाचते गाते ही रिसॉर्ट के एक हिस्से मे बारात लेकर पहुंचे। जहां लड़की पक्ष के लोग रुके हुए हैं। सीएम भूपेश सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफे में नजर आए।

सोशल मिडिया पर सीएम की बेटे की शादी   तस्वीरें वायरल हो रही  हैं। सीएम भूपेश बघेल के ट्विटर  अकाउंट से कई तस्वीरें पोस्ट की गई हैं | जिसमें सीएम के समधी उन्हें गले लगाते हुए दिख रहे हैं।

 

many political heavyweights gatheredThe marriage of CM's son Chaitanya concludedजुटे ​​​​​​​कई राजनीतिक दिग्गजसीएम के बेटे चैतन्य की शादी संपन्न
Comments (0)
Add Comment