छह सगी बहनों की भजनों की प्रस्तुति ने कर दिया मंत्रमुग्ध

छह सगी बहनों की  भजनों की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया | छतीसगढ़ी में मोर गांव के शीतला माता...और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार सहित अन्य गीतों को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

रायपुर|  छह सगी बहनों की  भजनों की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया | छतीसगढ़ी में मोर गांव के शीतला माता…और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार सहित अन्य गीतों को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

राम वन गमन पर्यटन परिपथ समारोह के दूसरे दिन आज माता कौशल्या मन्दिर चंदखुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजनांदगांव के एकता मानस सिन्हा परिवार द्वारा जस जगराता और भजन की शानदार प्रस्तुति दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में एकता मानस सिन्हा परिवार द्वारा श्री राम के लीलाओं का वर्णन किया। आपसी जुगलबंदी से गीत और संगीत  से सगी छह बहनों ने कार्यक्रम में उत्साह और जोश भर दिया। छह बहनों में से दुर्गा सिन्हा ने जहाँ अपने मधुर स्वर से सबकों अपनी ओर आकर्षित किया।

 

श्रद्धा सिन्हा ने ढोल, तनुजा सिन्हा ने ऑर्गन, अंजलि सिन्हा ने बेंजो, नूतन सिन्हा ने बाँसुरी और  डॉली सिन्हा ने ऑक्टोपैड में अपनी हुनर दिखाते हुए दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार के इस आयोजन की खूब सराहना की।

Ekta Manas Sinha familyhymnsmesmerizedSix real sistersएकता मानस सिन्हा परिवार
Comments (0)
Add Comment