एशिया के सबसे बड़े चर्च के फादर की कोरोना से मौत

कुनकुरी स्थित महागिरजाघर बिशप हाउस के फादर 60 वर्षीय सिकंदर किस्पोट्टा का कोरोना से निधन हो गया

अम्बिकापुर| छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित एशिया के सबसे बड़े चर्च महागिरजाघर बिशप हाउस कुनकुरी के फादर की कोरोना से मौत हो गई| झारखण्ड  के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था|

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित एशिया के सबसे बड़े चर्च कुनकुरी स्थित महागिरजाघर बिशप हाउस के फादर 60 वर्षीय सिकंदर किस्पोट्टा का कोरोना से निधन हो गया है।

सप्ताह भर पहले उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। झारखंड के मांढर चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था।

कुनकुरी विशप हाउस के फादर सिकंदर की मौत की खबर के बाद मसीहीजन अब गिरजाघर पहुंचने लगे हैं। बताया गया कि कुछ दिन पहले उनकी तबियत खराब हुई थी।

दो दिन पहले उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रांची (झारखंड) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी और उनकी मौत हो गयी। फादर सिकंदर किस्पोट्टा  विशप हाउस कुनकुरी के वाइस जनलर थे।

AsiaCoronadeathFatherFather of Asia's largest church dies from CoronaLargest Churchएशियाकोरोनाफादरफादर सिकंदरमौतसबसे बड़े चर्च
Comments (0)
Add Comment