बस-कार भिड़ंत, युवक की मौत, बिहार से रायपुर लौट रहा था परिवार   

उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में बस-कार भिड़ंत में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.  

उदयपुर| उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में बस-कार भिड़ंत में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार छठ पूजा से बिहार से वापस रायपुर लौट रहे थे. उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में ओवहर टेक के चक्कर में रायल बस से कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद रॉयल बस भी पलट गई.

बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे. चालक व अन्य लोगों को हल्की चोट आई थी प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई तथा दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

उदयपुर पुलिस 112 की टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से 2 घंटे की काफी मशक्कत के बाद कार के घायल ड्राइवर को निकाला जा सका.

मृतक का नाम श्रेयांश मिश्रा बताया गया है. गंभीर रूप से घायल अमित मिश्रा 40 साल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.अन्य घायलों में पिंकी मिश्रा 35 साल और नैंसी मिश्रा 15 साल हैं.

deshdigital के लिए क्रांतिकुमार रावत

Bus-car collisionfamily was returning from Bihar to Raipuryouth diedबस-कार भिड़ंतबिहार से रायपुर लौट रहा था परिवारयुवक की मौत
Comments (0)
Add Comment